स्टाफ को मारी गोली कारोबारी के दुकान से 10 लाख रुपए की लूट,समस्तीपुर में
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

स्टाफ को मारी गोली कारोबारी के दुकान से 10 लाख रुपए की लूट,समस्तीपुर में




समस्तीपुर.(ए पी सिंह):  समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामला सदर अनुमंडल क्षेत्र से है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधियों ने शहर के बड़े कारोबारी के प्रतिष्ठान को अपना निशाना बनाया जहां से 10 लाख रूपया लूट लिया. लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने काउंटर पर काम कर रहे एक कर्मी को गोली भी मार दी जिससे वो जख्मी हो गया.जख्मी का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में जारी है. लूट की बड़ी वारदात सदर अनुमंडल क्षेत्र के मथुरापुर ओपी इलाके के बाजार समिति के निकट की है. कारोबारी विमल केडिया के गल्ला दुकान पर बाइक से पहुंचे. बाइक सवार तीन की संख्या में आए अपराधियों ने काउंटर से पिस्टल की नोंक पर 10 लाख रुपए लूट लिए और काउंटर पर खड़े एक कर्मी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. आनन-फानन में जख्मी कर्मी को अस्पताल ले जाया गया. अपराधियों द्वारा कर्मी के पैर में गोली मारी गई थी.वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, सदर डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और मामले की जांच में जुटे. इस मामले में समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि अपराधी दरभंगा की तरफ भागे हैं और इलाके के सीमा को सील कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान का भी सहारा लिया जा रहा है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी हुई है.
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies