समायोजन के लिए बेमियादी धरने पर डटे चयनित शिक्षक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

समायोजन के लिए बेमियादी धरने पर डटे चयनित शिक्षक

 UPKG News

प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2021 में चयन के बावजूद विभिन्न कारणों से कार्यभार ग्रहण न कर सकने वाले शिक्षक गुरुवार को दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के बाहर बेमियादी धरने पर डटे रहे। चयनित अभ्यर्थियों विश्वम्बर मिश्र, सूबेदार विकास दीक्षित, ऊषा देवी, रामनाथ अग्रवाल, विनीत दीक्षित, रामनाथ यादव, अनुराग यादव, विभा तिवारी, अमन कुमार वर्मा, अंकित शुक्ला आदि का कहना है कि चयन बोर्ड के अधिकारियों ने कई बार आश्वासन दिया लेकिन समायोजन नहीं हुआ। लिहाजा अब जब तक समायोजन नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies