प्रयागराज में इस्तीफा देने के बाद डॉ. अजय भारतीय बोले- बसपा अपने मूल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में इस्तीफा देने के बाद डॉ. अजय भारतीय बोले- बसपा अपने मूल

 


प्रयागराज: प्रयागराज की बारा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे डॉ. अजय भारतीय ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी भाजपा की बी-टीम की तरह काम कर रही थी। यही वजह है कि बसपा की प्रदेश में दुर्गति हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि बहन मायावती ने खुले तौर पर यह कहना कि जहां भी बसपा कमजोर नजर आए, बसपा के वोटर सपा को हराने के लिए भाजपा को वोट दें। यही सबूत है कि बसपा भाजपा की बी-टीम की तरह काम कर रही थी।

BSP मूल सिद्धांतों से भटकी पार्टी

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने जिस विचारधारा के तहत बसपा का गठन किया था, वह खत्म हो चुकी है। समता मूलक समाज की स्थापना के लिए बनी बसपा अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। उन्होंने इसका उदाहरण भी दिया। कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान केपी मैदान में 21 फरवरी को मंच पर बहन मायावती ने प्रत्याशियों से दूरी बनाकर रखी। अपने भाषण उद्बोधन के दौरान मायावती ने किसी भी प्रत्याशी का न तो परिचय कराया गया और न ही उनके नामों का उल्लेख किया। राजनीतिक रूप से यह तर्कसंगत नहीं है। जो सेनापति युद्ध से पहले समर्पण कर दे, उसके सैनिक का तो मनोबल अपने आप टूट जाता है।

नामांकन के दो दिन पहले छोड़ी थी भाजपा

डॉ. अजय भारतीय 17वीं विधानसभा में बारा से भाजपा विधायक रहे। इससे पहले वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा से 2017 में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस बार भाजपा ने यह सीट अपने सहयोगी अपना दल (एस) को दे दी। डॉ. अजय भारतीय ने टिकट नहीं मिलने पर नामांकन के दो दिन पहले भाजपा छोड़कर बसपा ज्वाइन कर ली। इसके बाद बारा से बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। मगर, उन्हें तीसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा। वर्तमान में अपना दल (एस) के वाचस्पति बारा के विधायक हैं।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies