थर्ड फेज के शहरों की रैंकिंग में प्रयागराज को मिला प्रथम स्‍थान, बेहतर विकास कार्य पर मिली उपलब्धि
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

थर्ड फेज के शहरों की रैंकिंग में प्रयागराज को मिला प्रथम स्‍थान, बेहतर विकास कार्य पर मिली उपलब्धि

 upkg news

प्रयागराज, प्रयागराज के लिए यह फर्क की बात है। विकास कार्य में बेहतर काम करने केे लिए थर्ड फेज में स्मार्ट सिटी के लिए चयनित शहरों में पहला रैंक मिला है। थर्ड फेज में देश के 30 शहरों को स्मार्ट सिटी के लिए चयन किया गया है। वहीं अलीगढ़ को दूसरा और झांसी को तीसरा रैंक मिला है। केंद्रीय शहरी विकास आवास मंत्रालय की ओर से बुधवार को यह रैंकिंग जारी की गई है। वहीं देश के 100 स्मार्ट सिटी में चयनित शहरों में प्रयागराज को 11वां स्थान मिला है। प्रदेश स्तर पर जारी की रैंकिंग में अपना शहर चौथे स्थान पर है। केंद्र सरकार की ओर से प्रतिदिन सभी स्मार्ट सिटी की रैंकिंग तय करता है। 

थर्ड फेज में स्‍मार्ट सिटी के लिए 30 शहर हैं चयनित

थर्ड फेज में स्मार्ट सिटी के लिए प्रयागराज सहित 30 शहरों का चयन किया गया। सभी को निर्धारित बजट विकास के लिए उपलब्ध कराया गया। प्रयागराज को विकास स्मार्ट सिटी के तहत 1000 करोड़ रुपये आवंटित किया गया। इसके सापेक्ष 500 करोड़ रुपये विकास कार्य में अब तक खर्च किए गए। इससे प्रयागराज को 91.43 नंबर मिले हैं, वहीं अलीगढ़ को निर्धारित बजट में से 43 प्रतिशत खर्च किया है जिससे इस शहर को 71 नंबर मिले हैं। झांसी विकास कार्य के लिए निर्धारित बजट में से 37 प्रतिशत खर्च किया है जिससे 69 नंबर मिले हैं।

स्‍मार्ट सिटी के मिशन मैनेजर बोले

स्मार्ट सिटी के मिशन मैनेजर संजीव सिन्हा ने बताया कि योजना के तहत बेहतर काम करने के कारण प्रयागराज की रैंक लगातार बढ़ रही है। वहीं बताया कि आने वाले चंद दिनों में प्रयागराज में बेहतर काम करके इसे 10 बेहतर स्मार्ट सिटी की श्रेणी में पहुंचाया जाएगा।

प्रयागराज में जल्‍द आ सकती है टीम

नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण का सर्वे कराया जा रहा है। इसका मूल्यांकन करने के लिए तीन दिनों के भीतर केंद्रीय टीम प्रयागराज आ सकती है। इस मामले को लेकर बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों ने बैठक भी की थी। पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies