राधे श्याम' और 'द कश्मीर फाइल्स' हुई ऑनलाइन LEAK, बॉक्स ऑफिस कमाई पर लगेगा फटका!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राधे श्याम' और 'द कश्मीर फाइल्स' हुई ऑनलाइन LEAK, बॉक्स ऑफिस कमाई पर लगेगा फटका!

 


प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फिल्म ‘राधे श्याम’ (Radhe Shyam) और विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) रिलीज होने के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक हो गई है. फिल्म के लीक होने के बाद मेकर्स को तगड़ फटका लग सकता है, जिसका असर आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस की कमाई पर दिखाई देगा. बताया जा रहा है कि फिल्म एचडी क्वालिटी में लीक हुई है.

‘राधे श्याम’ (Radhe Shyam) 11 मार्च को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है. इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, पूरी फिल्म कई टोरेंट साइट्स पर लीक हो गई है. ये फिल्म मेकर्स के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि फिल्म को 350 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनाया गया है. ‘राधे श्याम’ की शूटिंग हैदराबाद के अलावा इटली और जॉर्जिया में किया गया है.

विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है. फिल्म में 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं के नरसंहार और पलायन की कहानी को दिखाया गया है.  फिल्म में अनुपम खेर के साथ मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी अहम किरदार में हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोरेंट, तमिल रॉकर्स, मूवी रूल्ज, टेलीग्राम जैसी साइट्स पर राधे श्याम और द कश्मीर फाइल्स लीक हो गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म HD क्वालिटी में लीक हुई है.

आपको बता दें कि आज के दौर में पायरेसी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है. इससे पहले कई फिल्में पायरेसी का शिकार बन चुकी हैं. इससे पहले ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘गहराइयां’, ‘अतरंगी रे’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी कई फिल्में भी लीक हो चुकी हैं. करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली फिल्मों को ऑनलाइन लीक किए जाने से निर्माताओं को अच्छा-खास नुकसान झेलना पड़ता है.

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies