हिंदू लड़का-मुस्लिम लड़की, कोचिंग में हुआ प्यार पर परिवार में बढ़ गया तकरार, फिर घर से भागे, लेकिन..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हिंदू लड़का-मुस्लिम लड़की, कोचिंग में हुआ प्यार पर परिवार में बढ़ गया तकरार, फिर घर से भागे, लेकिन..

 हिंदू लड़का-मुस्लिम लड़की, कोचिंग में हुआ प्यार, बढ़ा तकरार, घर से भागे, पर...

 भागलपुर. तातारपुर थाना क्षेत्र में विवाह की नीयत से फरार हो रहे दो प्रेमी जोड़े को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए प्रेमी जोड़े में सबौर थाना क्षेत्र के खानकित्ता गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है. वहीं लड़की जीरोमाइल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मो. अकरम की 20 वर्षीय पुत्री नन्हीं खातून बताई जा रही है. वहीं मामले को लेकर दोनो प्रेमी जोड़ों का कहना है दोनों का प्रेम प्रसंग विगत 2 वर्षों से एक स्थानीय कंप्यूटर कोचिंग में शुरू हुआ. जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ विवाह करने का निर्णय लिया.

शुभम की मानें तो दोनों अलग अलग समुदाय से तालुक्कात रखते हैं जिसको लेकर उनके माता- पिता की इस विवाह को लेकर रजामंद नहीं हैं. शुभम का यह भी कहना है कि वे दोनों इससे पूर्व में भी घर से फरार हुए थे, और जमशेदपुर के किसी मंदिर में विवाह रचाया था, जिसके लड़की के परिजनों ने उसे जबरदस्ती अपने पति शुभम से दूर कर दिया.

शुभम की मानें तो उसकी पत्नी नन्हीं खातून तीन महीने की गर्भवती थी जिसका गर्वपात परिजनों ने करा दिया. शुभम का कहना है कि नन्हीं खातून के परिजनों उसका विवाह किसी अन्य जगह तय कर दिया, जिसको लेकर वे दोनों को पुनः भागने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन, नन्हीं खातून के परिजनों ने प्रेमी जोड़ों स्थानीय पुलिस को सुपर्द कर दिया. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies