प्रयागराज : बोर्ड परीक्षा से पहले छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज,छात्र का अभिनव विश्वकर्मा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज : बोर्ड परीक्षा से पहले छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज,छात्र का अभिनव विश्वकर्मा



प्रयागराज: धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदीपुरम इलाके से 23 मार्च को छात्र अभिनव विश्वकर्मा लापता हो गया। 24 से अभिनव को हाईस्कूल की परीक्षा देनी थी। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आठ दिन बीतने के बाद भी अभिनव का कोई सुराग नहीं लगा है। कालिंदीपुरम धूमनगंज निवासी धर्मराज विश्वकर्मा जसरा स्थित केदारनाथ इंटर कालेज में अध्यापक हैं। उनका बेटा अभिनव विश्वकर्मा (14) केदारनाथ इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र है। 24 मार्च से हिंदी का पहला पेपर था। 23 मार्च की शाम अभिनव घर से कहीं निकल गया। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो घर वालों ने ढूंढना शुरू किया। कहीं पता नहीं चला। सारे रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पता करने के बाद धर्मराज ने 24 को धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। धर्मराज ने बताया कि अभिनव ने अपनी मां तक से कुछ भी नहीं बताया था।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies