पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मोबाइल से चोरी हुई आपत्तिजनक सेल्फी बनी तीन लोगों की हत्या की वजह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मोबाइल से चोरी हुई आपत्तिजनक सेल्फी बनी तीन लोगों की हत्या की वजह

 upkg news

फर्रूखाबाद. फर्रूखाबाद  के गांव अहिमलापुर में तीन लोगों की शराब पीने से मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. तीनों की हत्या शराब में जहर मिलाकर की गई थी. मामला प्रेमी के साथ अश्लील फोटो वायरल करने का था. पुलिस ने खुलासा किया कि फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल करने से परेशान होकर शराब में जहर मिला दिया था जिसमें तीन की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में गांव के ही नरेंद्र को गिरफ्तार किया है. कोतवाली मोहम्मदाबाद के अहिमलापुर में अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू पीने से तीन की मौत हो गई थी.

पुलिस ने घटना में सेल्स मैन श्यामपाल पुत्र हाकिम सिंह निवासी भोजपुर, महेश सिंह पुत्र श्रीपति सिंह निवासी बसाव चोलापुर बनारस (गोदाम प्रभारी) व ठेकेदार विनोद कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी मुरहास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था. पुलिस की तीन टीमें घटना के खुलासे के लिए लगी थीं. पुलिस को शक था कि शराब ठेके से जहरीली मदिरा नहीं दी गई बल्कि माजरा कुछ और ही है. पुलिस टीमें इसकी जांच में लगी थीं.

पुलिस ने आखिर आरोपी नरेंद्र शर्मा पुत्र सोनपाल शर्मा निवासी अहिमलापुर को आलू के खेत में लगे नलकूप से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरा एक औरत से प्रेम प्रसंग था. उस औरत के साथ मैंने अपने में मोबाइल से आपत्तिजनक सेल्फी ली थी. गांव का ही मोनू मेरे पास उठता बैठता था. मोनू ने वह सेल्फी फोटो चोरी छुपे मेरे मोबाइल से ले ली थी और वायरल कर दी थी. मोनू पैसा लेने के लिए मुझे ब्लैकमेल करने लगा. फोटो डिलीट करने के लिए 30 हजार रुपये मैंने इसे दे दिए थे, लेकिन फिर भी मोनू ने मेरी फोटो वायरल कर दी थी.

उसने बताया कि मोनू बार-बार शराब पीने के लिए पैसे मांगता रहता था. ब्लैकमेल करते रहता था. इससे छुटकारा पाने के लिए मैंने इंपीरियल ब्लू का एक हाफ खरीदा और उसमें जहर मिलाकर अपने ट्यूबेल पर छुपा कर रख दिया. मोनू दोपहर में मोटरसाइकिल लेकर मेरी ट्यूबेल पर आया. तब मैंने ट्यूबेल में रखा हुआ जहरीला हाफ निकाल कर अपनी गोट (फेट) में लगा लिया और मोनू के साथ शराब लेने मॉडल शंकरपुर ठेके पर गया. मोनू को ठेके से थोड़ा दूर खड़ा कर मैंने मॉडल शकरपुर ठेके से एक क्वार्टर और एक हाफ इंपिरियल ब्लू खरीदे थे. हाफ को अपनी दूसरी गोट(फेट) में और क्वार्टर को जेब में रख लिया था और मोनू के साथ वापस मोटरसाइकिल से आ गया. अपने खेत के पास आकार मैंने मोनू को पैंट की जेब से क्वार्टर और गोट से जहरीली शराब का हाफ निकाल कर दे दिया था. जब मैं खेत पर था पता चला कि मोनू के साथ अन्य 2 लोग और मर गये हैं.पुलिस लाइन सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना का खुलासा किया और बताया कि मृतक मोनू की ब्लैकमेल से तंग आकर आरोपी नें उसकी शराब में जहर मिला दिया था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies