प्रयागराज…CMP डिग्री कालेज में बमबाजी:पार्किंग को लेकर हो गया था विवाद
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज…CMP डिग्री कालेज में बमबाजी:पार्किंग को लेकर हो गया था विवाद



प्रयागराज…CMP डिग्री कालेज में बमबाजी:पार्किंग को लेकर हो गया था विवाद; एक नामजद सहित 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा, CMPC (चौधरी महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज) के वाहन स्टैंड में पार्किंग को लेकर शुक्रवार को विवाद हुआ था। उस वक्त तो मामला शांत हो गया था, मगर शनिवार शाम करीब 4 बजे बार फिर विवाद हो गया। उस वक्त वाहन स्टैंड संचालक संतोष सिंह मौजूद थे। उस दौरान करीब 20 बाइक सवार बदमाशों ने बम चलाए और फायरिंग की। संतोष सिंह किसी तरह कॉलेज के अंदर भागकर जान बचा सके। सूचना पर जब जार्जटाउन थाना पुलिस पहुंची, बदमाश वहां से भाग चुके थे। संतोष सिंह की तहरीर पर एक नामजद सहित 20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को हुआ था विवाद

CMP डिग्री कॉलेज का वाहन स्टैंड संतोष सिंह चलाते हैं। शुक्रवार को दिन में एक छात्र से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। उस वक्त लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। शनिवार को वही छात्र करीब 15-20 अज्ञात लोगों के साथ आया। उस वक्त संतोष सिंह वहां मौजूद थे। संतोष कुछ समझ पाते, आए हुए बदमाशों ने बमबाजी और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से संतोष सिंह ने कॉलेज के अंदर भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आसपास के खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

जार्जटाउन के थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि स्टैंड संचालक की तहरीर पर आशीष कुमार अरैल सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies