प्रतापगढ़ में आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी सहित पांच ने किया नामांकन MLC
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रतापगढ़ में आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी सहित पांच ने किया नामांकन MLC

 UPKG News

प्रतापगढ़, विधान परिषद सदस्य (स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र) के चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह, निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह की पत्नी मधुरिमा सिंह सहित पांच प्रत्याशियों ने परचा भरा। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि 24 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे।

नामांकन के दौरान विकास भवन गेट पर रही काफी गहमागहमी  विधान परिषद सदस्य (स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र) के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चार फरवरी से शुरू हुई थी। उस दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी व निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने नामांकन कर दिया था। फिर सात फरवरी को चुनाव प्रक्रिया स्थगित करके इसे मार्च में बढ़ा दिया गया था। पहले तो नामांकन की आखिरी तिथि 19 मार्च घोषित की गई थी, लेकिन चार दिन छुट्टी होने के कारण नामांकन की आखिरी तिथि 21 मार्च बढ़ा दी गई थी। आखिरी दिन नामांकन को लेकर सोमवार को काफी गहमागहमी थी। सीओ सिटी अभय पांडेय भारी तादाद में फोर्स के साथ नामांकन स्थल पर डटे थे। सबसे पहले करीब 12:13 बजे निर्वतमान कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, शिव प्रकाश सेनानी, जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान, राघवेंद्र शुक्ल पहुंचे और फिर दो मिनट बाद समर्थकों के साथ नगाड़े की धुन पर भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह नामांकन स्थल पर पहुंचे।

सपा प्रत्याशी की ओर से एक सेट और नामांकन पत्र किया गया दाखिल

इसके बाद प्रस्तावकों व जिलाध्यक्ष, शिव प्रकाश सेनानी के साथ हरि प्रताप सिंह नामांकन कक्ष में पहुंचे और चार सेट में नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी डा.नितिन बंसल को सौंपा। थोड़ी देर बाद सपा प्रत्याशी विजय यादव के भाई विनोद यादव प्रस्तावकों के साथ पहुंचे और विजय यादव की ओर से नामांकन पत्र का एक सेट प्रस्तावक माधुरी देवी जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। दोपहर करीब एक बजे निर्दलीय प्रत्याशी व निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह की पत्नी मधुरिमा सिंह कोड़रा मादूपुर की प्रधान पूनम सिंह, अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय, जीवेंद्र पाल के साथ पहुंची और दो सेट में नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। फिर निर्दलीय प्रत्याशी व सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डा.केएन ओझा ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी राम दयाल वर्मा व राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने भी नामांकन किया। इस तरह कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 24 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान नौ अप्रैल को है और मतगणना 12 अप्रैल को होगी।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies