नकाबपोश बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक से 86 हजार रुपये लूटे
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नकाबपोश बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक से 86 हजार रुपये लूटे

 UPKG News

प्रयागराज, प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर 86 हजार की लूट हो गई है। ग्रामीण बैंक उत्‍तर प्रदेश की टाइनी शाखा संचालक को बदमाशों ने लूट लिया। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके टाइनी शाखा संचालक को रोका और तमंचे के जोर पर लूटने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन बदमाश अभी हाथ नहीं लगे हैं।

बाघराय में बैंक से रुपये निकालकर वापस लौट रहे थे

बाघराय थाना क्षेत्र के भाव गांव निवासी जय प्रकाश मिश्र पुत्र गोकरननाथ मिश्र ने गांव के चौराहे पर ग्रामीण बैंक उत्तर प्रदेश की टाइनी शाखा खोली है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे वह बाघराय स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से रुपये निकालने के लिए गए हुए थे। दोपहर करीब 1.20 बजे बैंक से 86 हजार रुपये निकालकर जय प्रकाश मिश्र बाइक से टाइनी शाखा भाव जा रहे थे।

नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर वारदात की

जय प्रकाश मिश्र बाघराय थाना क्षेत्र के मैधार गांव के करीब पहुंचे थे। इसी दौरान एक अपाची सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। जब तक जय प्रकाश कुछ समझ पाते, बदमाशों ने तमंचा सटाते हुए उनके पास से 86 हजार रुपये, लैपटाप और मोबाइल छीन लिया। जय प्रकाश ने विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

पुलिस ने छानबीन शुरू की

बदमाशों के फरार होने के बाद टाइनी शाखा संचालक जय प्रकाश के चिल्‍लाने पर राहगीर वहां पहुंचे। राहगीरों के मोबाइल से उन्‍होंने वारदात की सूचना पुलिस व स्‍वजनों को दी। सूचना पर बाघराय एसओ अखिलेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी होने के बाद घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और छानबीन शुरू की।

कांबिंग में पकड़ में नहीं आए बदमाश जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा मौके पर पहुंचे और टाइनी संचालक से पूछताछ करने के बाद वह बाघराय बैंक पहुंचे। वहां पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और लोगों से पूछताछ की। लूट के आरोपितों की धरपकड़ करने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन अभी तक टाइनी शाखा संचालक से लूट करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies