![]()
मिर्जापुर: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल के साथ सिविल लाइन रोड के पास 50 बेड के निर्माणाधीन चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अवर अभियंता उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद प्रयागराज सुनील कुमार मौर्य ने जिलाधिकारी को बताया कि निर्माण के लिए परिसर स्थित पूर्व निर्मित भवनों का ध्वस्तीकरण व समतलीकरण आदि का कार्य कराया जाना है। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने ईंटों की गुणवत्ता देखी। ठीक नहीं पाये जाने पर अव्वल दर्जे की ईंट के प्रयोग का निर्देश दिया। अवर अभियंता ने बताया कि भैरों प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट की भूमि पर नेत्र चिकित्सालय निर्माण के लिए 170.72 लाख की प्रशासनिक एवं 100 लाख की वित्तीय स्वीकृत हुई है। इसके सापेक्ष मुख्य चिकित्साधिकारी ने 100 लाख की धनराशि कार्यदायी संस्था को जारी कर दी हैं। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। रोगी आश्रय स्थल की छत व ढलाई का कार्य 15 में पूर्ण करने के लिए कहा।
