मेजा ऊर्जा निगम के परिसर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मेजा ऊर्जा निगम के परिसर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।



मेजा प्रयागराज (अतुल तिवारी): मेजा ऊर्जा निगम के परिसर में 8 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ऊर्जा निगम ने सलेया खुर्द स्थित विजय इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया तथा अपराजिता महिला समाज (निगम के लेडीज क्लब) के सदस्यों के लिए प्रभावी संचार और प्रस्तुति कोशल पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अपराजिता महिला समाज की अध्यक्ष्या अनुराधा शर्मा ने किया। प्रोफेसर डॉ. केटन रेखा रानी और प्रोफेसर अर्चना सिंह ने अतिथि वक्ता के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अपने संबोधन में श्रीमती अनुराधा शर्मा ने कहा कि महिलाएं ना केबल समाज का बल्कि पूरे समुदाय का निर्माण करते हैं। महिलाओं की सम्मान के लिए सिर्फ एक दिन पर्याप्त नहीं है बल्कि हर दिन एक ऐसा दिन

होना चाहिए जहाँ हम महिलाओं की दिव्यता का सम्मान करें।

अपराजिता महिला समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती अनुराधा शर्मा ने कहा कि विभिन्न पहलो से अपराजिता महिला समाज ने महिलाओं और समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाया है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से परिवारों को एक साथ लाने में महिला समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतः

अपराजिता महिला समाज मेजा ऊर्जा निगमका एक अभिन्न अंग है। अपने संबोधन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा की समाज के अभिन्न अंग के रूप में महिलाओं ने एक लंबा सफर तय किया है। मुझे खुशी है कि उन्होंने रुधीबादी परंपराओं की सभी बेड़ियों को तोड़ कर सशक्त आधुनिक महिलाओं के रूप में उभरी हैं। मुझे यह देखकर भी बहुत खुशी हो रही है कि आज इतनी सारी इंटर कॉलेज की छात्रायें सशक्त महिलाओं का जश्न मनाने के लिए यहाँ मौजूद हैं। कार्यक्रम में अखिल के. पी. पट्टनायक अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) समेत अपराजिता महिला समाज की के सभी उपाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies