अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला गार्ड को सम्मानित करतीं मुख्य अतिथि डॉ. रमा सिंह।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला गार्ड को सम्मानित करतीं मुख्य अतिथि डॉ. रमा सिंह।

 upkg news

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला गार्ड को सम्मानित करतीं मुख्य अतिथि डॉ. रमा सिंह।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सुरक्षा गार्ड को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मानविकी विद्या शाखा तथा महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में समावेशी सामाजिक विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान का भी आयोजन किया गया।

महिलाओं को हासिल करना है 100 फीसद बराबरी का हक

समारोह की मुख्य वक्ता डॉ. रमा सिंह, प्राचार्य, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज ने कहा कि महिलाएं शिक्षित होंगी तभी समावेशी सामाजिक विकास की अवधारणा फलीभूत होगी। समाज में महिलाओं के प्रति मानसिक सोच में परिवर्तन जरूरी है। सोच बदलने से ही सामाजिक परिवर्तन होगा। डॉ सिंह ने कहा कि आज कई क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों के साथ बराबरी का हक हासिल कर रही हैं, लेकिन अभी भी हमें 100% बराबरी का लक्ष्य प्राप्त करना है। डॉ. सिंह ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर यह चिंतन होना चाहिए कि हम परिवार में ही बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा अवश्य दें, जिससे महिलाओं के प्रति भेदभाव न उत्पन्न हों। उन्होंने कहा कि बिना सामंजस्य के समाज नहीं चलता। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए एक दूसरे का सम्मान आवश्यक है।

युगों से चलता रहा है नारी को कमजोर करने का षड़्यंत्र

डॉ. रमा सिंह ने कहा कि शक्ति तो हमेशा महिलाओं के साथ रही। सामाजिक चित्रण को निरूपित करते हुए उन्होंने कहा कि युगों-युगों से यह षड़्यंत्र चला कि नारियों को कैसे कमजोर किया जाए, परंतु वीरांगनाओं ने जब सख्ती दिखाई तो पुरुष समाज नमन करने को तैयार हुआ। इसीलिए इस धरा पर देवियों की पूजा होती है।

शिक्षा से ही महिलाओं का सशक्तिकरण

अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि समाज में लैंगिक समानता महिलाओं का सम्मान करने से ही आएगी। इसके लिए महिलाओं को खुद आगे आना पड़ेगा। शिक्षा से ही महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा सकता है। बालिकाओं की शिक्षा में कोई रुकावट आ रही हो तो उसे दूर करना चाहिए समाज में कई समस्याएं हैं कई चुनौतियां हैं हम सभी को मिलकर उनका मुकाबला करना है। महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच तथा सम्मान का भाव प्रदर्शित करें। महिलाओं की छिपी हुई क्षमताओं को समाज के सामने लाना होगा। कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह व डॉ. रमा सिंह ने

विश्वविद्यालय में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड वरुणा सिंह को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

विषय प्रवर्तन सचिव डॉ. अतुल कुमार मिश्र तथा अतिथियों का स्वागत संयोजक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी ने किया। इस अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रोफेसर रुचि बाजपेई ने महिला अध्ययन केंद्र द्वारा ग्रामीण महिलाओं के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

व्याख्यानमाला का संचालन डॉ. स्मिता अग्रवाल धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर विनोद कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर पीपी दुबे, प्रोफेसर ओमजी गुप्ता, प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता, प्रोफेसर पीके पांडे, प्रोफेसर एस कुमार, प्रोफेसर छत्रसाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies