प्रयागराज के मंदिर में अधिवक्ता का फंदे पर लटका मिला शव, प्रतापगढ़ व कौशांबी में दो ने आत्‍महत्‍या की
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज के मंदिर में अधिवक्ता का फंदे पर लटका मिला शव, प्रतापगढ़ व कौशांबी में दो ने आत्‍महत्‍या की



प्रयागराज: प्रयागराज के धूमनगंज के मंदिर में इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्‍ता का फंदे से लटका शव मिला। कौशांबी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। वहीं प्रतापगढ़ जिले में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने शवाें को कब्‍जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। प्रयागराज में धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीम सराय स्थित मंदिर में रविवार सुबह हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप अवस्थी की फंदे पर लाश मिलने से खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। प्रथम दृष्टया माना गया है कि अधिवक्ता डिप्रेशन में थे और उन्होंने आत्महत्या की है। बेगम सराय मोहल्ले में रहने वाले 50 वर्षीय प्रदीप अवस्थी हाईकोर्ट में वकालत करते थे। वह होली के दौरान घर से निकले और वापस नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह मंदिर में रस्सी के फंदे पर उनकी लाश लटकी मिली। धूमनगंज के इंस्‍पेक्‍टर बोले- पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी
इंस्पेक्टर धूमनगंज अनूप सिंह का कहना है कि उनके भाई ने बताया है प्रदीप की शादी नहीं हुई थी और शराब भी पीते थे। मौके से एक चाकू मिला है, जिससे रस्सी काटी गई थी। फिलहाल अभी तक घरवालों ने कोई आरोप नही लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और साफ होगी।
चरवा में फांसी लगाकर युवक ने आत्‍महत्‍या की
कौशांबी जिले में चरवा थाना क्षेत्र के धमसेड़ा गांव में शनिवार की रात 26 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्‍महत्‍या की। जानकारी होने पर स्वजनों में रोना पिटना मच गया । स्वजनों ने शव फंदे से उतार कर शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

खेती किसानी करता था रानू

चरवा थाना के धमसेड़ा गांव निवासी तीरथ सिंह यादव महाराष्ट्र के उल्लास नगर शहर में रहकर तार कंपनी में नौकरी करते हैं। घर पर उनके बड़ा बेटा सोनू व छोटा रानू खेती किसानी करते थे। शनिवार की रात छोटा बेटा रानू यादव गुमशुम होकर बैठा हुआ था। रात्रि आठ बजे घर के बाकी सदस्य बाहर बैठे हुए थे। इसी बीच रानू कमरे में गया और रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकशी कर लिया। शव फंदे पर लटकता देख कर स्वजनों के होश उड़ गए। शव फंदे से उतार कर आनन-फानन में स्वजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक स्वजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए रात्रि में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies