मेजा में गर्म हवा के साथ तल्‍ख सूर्य की किरणों से गर्मी काफी बढ़ गई है।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मेजा में गर्म हवा के साथ तल्‍ख सूर्य की किरणों से गर्मी काफी बढ़ गई है।

मेजा प्रयागराज:(ए पी सिंह):  मेजा का पारा अचानक तेजी से चढ़ गया है। सूरज ने भी सुबह से आंख तरेरना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान भी 41 डिग्री पहुंच गया है। गर्म हवा शरीर को झुलसने लगी है। पुरुवा, पछुआ हवाओं के बाद रुख बदल कर दक्षिण से चल रही गर्म हवा परेशान कर रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी। तेज धूप और गर्मी से आम जन परेशान
प्रचंड धूप और गर्मी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार के बाद बुधवार को भी सुबह के नौ बजते ही तेज धूप का प्रकोप इस कदर हावी हो गया कि घर से निकलना मुश्किल हो गया। मंगलवार की सुबह 10 से शाम चार बजे तक लाल हुई सड़कों पर सन्नाटा दिखा। गर्म हवाओं ने शरीर को झुलसा कर रख दिया। शाम पांच बजे के बाद ही राहत मिला। सूरज दिनभर आग उगलता रहा। बीच-बीच में गर्म हवाएं चलती रहीं। जो लोग हेलमेट पहने थे, उनके सिर से पसीना टपक रहा था। शरीर में चटख धूप नस्तर की तरह चुभती रहीं। जानें क्‍या कहते हैं मौसम विज्ञानी मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम आज अभी तक 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियसऔर न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र राय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने का असर है। पूर्वानुमान जताया है कि गर्मी अब और बढ़ेगी। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मच्‍छरों का प्रकोप बढ़ा गर्मी बढ़ने के साथ ही इन दिनों मच्‍छरों का आतंक भी तेज हो गया है। रात में तो मच्‍छरों की वजह से लोगों की नींद भी प्रभावित हो गई है। मच्‍छरों से बचने का उपक्रम भी करना होगा, क्‍योंकि संक्रामक बीमारियों के कारण मच्‍छर बनते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति रहें सतर्क लगातार बढ़ रही गर्मी में स्‍वास्‍थ्‍य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इन दिनों पेट संबंधी बीमारियों के साथ वायरल फीवर का प्रकोप भी शुरू हो गया है। चिकित्‍सक लोगों को सलाह देते हैं 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies