जीजा और साली के प्रेम में रोड़ा बन रहा था पति? दोनों ने मिलकर ऐसे रची मौत की साजिश!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जीजा और साली के प्रेम में रोड़ा बन रहा था पति? दोनों ने मिलकर ऐसे रची मौत की साजिश!



बहराइच. यूपी के बहराइच  में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि जीजा और साली में पिछले कई सालों से गहरा प्रेम संबंध (Love Affair) था जिसके चलते जीजा और साली के प्रेम में रोड़ा बन रहे पति को दोनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया और शव को बोरे में भरकर एक नाले में फेंक दिया.घटना बहराइच जनपद के थाना रुपईडीहा के अंटहवा गांव की है. जहां कलीम अपनी पत्नी शबनम के साथ रह रहा था. शबनम का प्रेम प्रसंग उसके जीजा कलाम से चल रहा था जब जीजा और साली के प्रेम प्रसंग के बारे में कलीम को पता चला तो कलीम अपनी पत्नी पर सख्ती करने लगा और उसको प्रताड़ित भी करने लगा.तभी जीजा कलाम ने शबनम से मिलकर कलीम को रास्ते से हटाने की साजिश रची दोनों ने पहले कलीम को विश्वास में लिया और कलीम को बोदरा नाले के पास ले जाकर उसे पहले नशे में धुत किया.फिर दोनों ने मिलकर कलीम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को एक बोरे में भरकर उसी बोदरा नाले में फेंक दिया जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया और विधिक कार्रवाई करते हुए पत्नी शबनम और उसके प्रेमी यानी मृतक कलीम के साढ़ू कलाम को गिरफ्तार कर लिया. अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 15 मार्च को कलीम खां निवासी अंटहवा गांव अचानक कहीं गायब हो गये थे, जिसके संबंध में इनकी पत्नी द्वारा 19 मार्च को एक गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies