बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 1,421 नए केस, 149 की मौत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 1,421 नए केस, 149 की मौत


नई दिल्ली. कोरोना (Covid-19) के केस मे लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. अब डेली केस का आंकड़ा डेढ़ हज़ार से नीचे पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में कोरोना के 1,421 नए केस आए हैं. जबकि इस दौरान 149 लोगों की मौत हो गई. देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,19,453 हो गई, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 16,187 रह गई है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 149 और लोगों की मौत के बाद, मृतक संख्या बढ़कर 5,21,004 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 16,187 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 554 की कमी दर्ज की गई. संक्रमण दर 0.27% आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.27 प्रतिशत दर्ज की गई. देश में अभी तक 78.69 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,20,251 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई. देश में अभी तक कुल 4,24,82,262 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 टीकों की 183.20 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं. लगातार घट रहे हैं केस
बता दें कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे.महाराष्ट्र में कोरोना महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 138 नये मामले सामने आये लेकिन महामारी से संबंधित कोई मौत नहीं हुई. शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 के 275 मामले सामने आये थे जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी. विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़़कर 78,73,369 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 1,47,779 पर है. राज्य के 16 जिलों और 14 नगर निगमों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies