भाजपा नेता की पिस्टल से ही सिर कूंच डाला था, तीनों को जेल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भाजपा नेता की पिस्टल से ही सिर कूंच डाला था, तीनों को जेल



प्रयागराज (आर सिंह): भाजपा नेता की हत्या में शामिल विनय चौहान, मंगल चौहान और ऋषभ को खुल्दाबाद पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने वह पिस्टल और उसके पार्ट भी बरामद किया जिससे हत्या की गई थी।
जेल भेजे गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि होली के दिन विनोद चौहान के परिजन होली खेल रहे थे। उसी वक्त भाजपा नेता दुर्गेश चौहान पहुंचा। उस पर रंग पड़ गया तो विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद वह घर गया और पिस्टल लेकर लौटा। आते ही उसने गोली मारकर विनोद चौहान की हत्या कर दी। फायरिंग में विनोद की बहन समेत दो अन्य जख्मी हो गए। मृतक विनोद के भाई विनय चौहान ने अपने साथियों के साथ दुर्गेश को पकड़ लिया। उसकी पिस्टल छीन ली। पिस्टल की मुठिया से ही उसके पर पर हमला कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद उसी पिस्टल से दुर्गेश का सिर कूंच डाला। इससे पिस्टल की मैगजीन की स्प्रिंग भी टूट कर निकल गई। दुर्गेश की हत्या के बाद पिस्टल को घर में ही छिपा दिया था। पुलिस ने खून से सनी पिस्टल की बरामद की है। उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इस केस में वैसे तो दुर्गेश के पिता ने आठ लोगों को नामजद किया था लेकिन पुलिस अफसरों का कहना है कि हत्या में संलिप्तता के आधार पर ही गिरफ्तारी होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies