दो दिवसीय हड़ताल की सफलता को बना रहे रणनीति
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दो दिवसीय हड़ताल की सफलता को बना रहे रणनीति



प्रयागराज (आर सिंह): 28 और 29 मार्च को प्रस्तावित दो दिनी राष्ट्रीय हड़ताल सफल बनाने के लिए कर्मचारी संगठनों ने सभा और बैठकें कीं। जीवन बीमा कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित जीवन प्रकाश भवन के द्वार पर सभा की। बैंक कर्मचारियों ने कटरा स्थित यूको बैंक परिसर में बैठक की। कर्मचारियों ने अपनी-अपनी मांग रखते हुए हड़ताल सफल बनाने का आह्वान किया। जीवन बीमा कर्मचारियों की सभा में चार संहिता हटाने, पुरानी पेंशन, न्यूनतम वेतन 26 हजार करने, बैंक, बीमा, रेलवे समेत सभी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां निजी हाथों में देने से रोकने, एलआईसी के प्रस्तावित आईपीओ वापस लेने की मांग की गई। सभा को इलाहाबाद डिवीजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष तथा महामंत्री अविनाश मिश्र सीओसी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाषचंद्र पांडेय, कमल उसरी, एसके रस्तोगी, संतोष विश्वकर्मा आदि ने विचार रखे।
बैंक कर्मचारियों ने बैठक में बैंक डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ाने, बैंकों को मजबूत बनाने, अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने आदि पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आरके सिंह, विमल चौधरी, अखिलेश तिवारी, आरके वर्मा, आयुष जौहरी, सुनील कुमार, लाल मोहम्मद आदि रहे। युवा मंच ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। संयोजक राजेश सचान ने कहा कि अंधाधुंध निजीकरण और मौजूदा आर्थिक नीतियों के दुष्प्रभाव सामने आने लगे हैं। बेरोजगारी महंगाई चरम पर है। इसका विरोध होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies