प्रयागराज: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के स्नातक प्रथम वर्ष के मूल्यांकन में अहमद बदलाव किए गए हैं। प्रथम वर्ष के सभी प्रश्न पत्र 100 के अंक होंगे। इसे ग्रेडिंग और क्रेडिट प्रणाली के आधार पर परिवर्तित किए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 75 अंकों का वाह्य और 25 अंक की आंतरिक परीक्षा कराई जाएगी। स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा का समय दो घंटे तय किया गया है, वहीं स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा तीन घंटे होगी।
वार्षिक परीक्षाएं 10 मई से है प्रस्तावित
PRSU से मंडल (प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर) के 652 कॉलेज संबद्ध है। वार्षिक परीक्षा के लिए साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें लगभग 1.50 लाख स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं। विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं दस मई से प्रस्तावित हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी तेज कर दिया है।
कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के आलोक यह मूल्यांकन में अहम बदलाव किया गया है। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले स्नातक छात्रों को प्रत्येक प्रश्नपत्र में 75 अंकों का वाह्य और 25 अंक की आंतरिक परीक्षा होगी। स्नातक छात्रों को परीक्षा के लिए दो घंटे एवं द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को तीन घंटे तय किया गया है।
