2 दिन में 4 मर्डर! प्रयागराज में होली के दूसरे दिन BJP मंडल उपाध्यक्ष समेत दो की हत्या,
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

2 दिन में 4 मर्डर! प्रयागराज में होली के दूसरे दिन BJP मंडल उपाध्यक्ष समेत दो की हत्या,



प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के खुल्दाबाद इलाके में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोलीबारी कांड में 2 लोग घायल भी हुए हैं. दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों में खुल्दाबाद के ही रहने वाले विनोद सिंह चौहान और दुर्गेश सिंह चौहान हैं. दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों में बीजेपी का नेता दुर्गेश सिंह चौहान भी बताया जा रहा है, जो शहर पश्चिमी से विधायक मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का करीबी भी है. गोलीबारी की घटना की वजह अभी फिलहाल साफ नहीं हुई है. रंग खेलने को लेकर हुआ विवाद
प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों के बीच रंग खेलने को लेकर विवाद हुआ. उसी दौरान फायरिंग की घटना हुई. जिसमें दुर्गेश सिंह चौहान और विनोद सिंह चौहान की गोली लगने से मौत हो गई. मौके पर पहुंची विनोद की बुआ रानी को भी गोली लगी है, वह घायल है. वहीं पास में रहने वाले रिंकू नाम के युवक को भी गोली लगी है. उसको भी अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया जा रहा है. पुलिस को नहीं मिली कोई तहरीर 
पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में अभी दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है. जल्द ही तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और पुलिस इस पूरे मामले में विधिक कार्यवाही करेगी. एसपी सिटी दिनेश सिंह ने कहा कि जो भी लोग घटना के जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. 
कल भी हुई थी दो युवकों की हत्या
बता दें कि प्रयागराज में होली वाले दिन जॉर्ज टाउन इलाके में भी गोलीकांड की घटना हुई थी, जिसमें राहुल सोनकर और संजय राजपूत नाम के युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी. तो वहीं होली के दूसरे दिन शहर के खुल्दाबाद में दुर्गेश सिंह चौहान और विनोद सिंह चौहान की गोली मारकर हत्या हुई है. दो दिनों में चार व्यक्तियों की गोली मारकर हुई हत्या के बाद प्रयागराज की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि दोनों घटना पुरानी रंजिश से जोड़कर देखी जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों घटनाओं के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies