यूपी में नए मंत्रियों के लिए बंगले-गाड़ियां तैयार, सभी 403 विधायकों को अलॉट हुए आवास
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूपी में नए मंत्रियों के लिए बंगले-गाड़ियां तैयार, सभी 403 विधायकों को अलॉट हुए आवास



लखनऊ: यूपी में नई सरकार के आकार लेने की तैयारियों के साथ ही राज्य संपत्ति विभाग ने भी अपनी तैयारी कर ली है। सभी 403 विधायकों को आवास का आवंटन किया जा चुका है। मंत्री पद की शपथ लेने वालों के लिए बंगले भी तैयार हैं। यूं भी मौजूदा सरकार के मंत्री अपने आवास में रह ही रहे हैं। दोबारा जगह मिलने पर वे वहीं बने रहेंगे। नए लोगों के लिए भी आवास तैयार करा दिए गए हैं, जिनका जरूरत के हिसाब से आवंटन किया जा सकेगा। इसके अलावा राज्य संपत्ति विभाग के पास करीब 200 गाड़ियों का भी बेड़ा है। जरूरत होने पर किराए पर भी गाड़ियां ली जाएंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies