प्रयागराज:पिछले दिनों 28 दिसंबर को नहीं मिले थे कोरोना के कोई मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज:पिछले दिनों 28 दिसंबर को नहीं मिले थे कोरोना के कोई मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस


प्रयागराज: प्रयागराज में रविवार को कोरोना के एक भी नए मरीज नहीं मिले। तीन माह बाद ऐसा समय आया कि कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। जबकि पिछले कई दिनों से कोरोना के एक से पांच मरीज प्रतिदिन मिल रहे थे। डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक, 3710 सैंपलों की जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक तरफ कोरोना की चौथी लहर आने के संकेत मिल रहे हैं तो वहीं प्रयागराज में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई है।
सैंपलों की जांच में आई कमी
कुछ माह पहले तक की बात करें तो प्रयागराज में प्रतिदिन औसतन आठ हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच की जाती है जिसमें चार से पांच सौ मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आती थी। लेकिन अब कोरोना का संक्रमण कम हुआ तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलों की जांच में कमी की गई। अब प्रतिदिन करीब 3000 सैंपलों की जांच की जा रही है। इसमें एंटीजन, ट्रूनेट, आरटी-पीसीआर की जांच भी शामिल है। वैसे अस्पतालों में ऑपरेशन के पहले कोविड टेस्ट की अनिवार्यता अभी समाप्त नहीं हुई है। ऑपरेशन के पहले सभी अस्पतालों में कोविड टेस्ट कराया जा रहा है यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तभी ऑपरेशन किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies