प्रयागराज: प्रयागराज कौशांबी क्षेत्र से बीजेपी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ केपी श्रीवास्तव ने सोमवार को नामांकन किया है. नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. केपी श्रीवास्तव ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के विकास के एजेंडे पर चुनाव मे खुद की जीत दावा किया. बीजेपी प्रत्याशी डॉ के पी श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि सरकार की योजनाए आम लोगों तक असानी से पहुंचे, इसके लिए वह कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमारे प्रत्याशी बनने से 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ा फायदा होगा. साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थको से अभी से पार्टी के लिए काम करने की अपील भी की है. आगामी एमएलसी चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहती है। इस लिए अगर उन्हें मौका मिला तो उन्हें आम जनता के लिए कार्य करने मे कोई दिक्कत नहीं होगी। क्यूंकि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। इस लिए वह आसानी से सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा सकेंगे. गौरतलब है कि सपा ने प्रयागराज कौशांबी क्षेत्र से वासुदेव यादव को प्रत्याशी बनाया है. वह वर्तमान में इस क्षेत्र से एमएलसी भी हैं. पिछली बार बीजेपी के रईस चंद्र शुक्ला को हराकर जीत दर्ज की थी, हालांकि रईस चंद्र शुक्ला अब सपा में हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी का मुकाबला सीधे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वासुदेव यादव से है. इस चुनाव में 5102 जनप्रतिनिधि मतदान में भाग लेंगे. जो स्थानीय सांसद, विधायक के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर शामिल हैं.
BJP MLC प्रत्याशी डॉ. केपी श्रीवास्तव ने किया नामांकन
Monday, March 21, 2022
0
Tags
