प्रयागराज: प्रयागराज के लोगों के लिए खुशखबरी है। ऐसे लोग जिनके पास फ्लैट खरीदने का बजट तो है लेकिन उचित स्थान पर फ्लैट नहीं मिल पा रहा है और वह किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऐसा इसलिए कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने ध्यान दिया है। पीडीए वर्षों से लंबित चल रही शहर में परिमल योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है।
माफिया अतीक अहमद से मुक्त जमीन पर भी पीडीए बनवा रहा आवास
प्रयागराज शहर के लूकरगंज मोहल्ले में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई जमीन पर गरीबों के लिए पीडीए प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर रहा है। पीएम आवास योजना के तहत के तहत 76 फ्लैट तैयार किया जाएगा।
लूकरगंज में परिमल आवासीय योजना में बनेंगे 264 फ्लैट
माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जिस जमीन पर पीएम आवास बनाया जा रहा है, उसी से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर परिमल आवासीय योजना के तहत अब पीडीए 264 फ्लैट भी बनाने की तैयारी शुरू दी है। यह आवासीय योजना उन लोगों के लिए होगी, जिनके पास फ्लैट खरीदने का बजट तो है, लेकिन उचित स्थान पर फ्लैट न मिलने से वह किराए के भवन में रह रहे हैं। ऐसे लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पीडीए वर्षों से लंबित चल रही परिमल योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है। एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाला जाएगा।फ्लैट बुक कराने में सिर्फ 20 हजार रुपये एडवांस देने होंगे
परिमल योजना के तहत फ्लैटों का निर्माण एक से डेढ़ माह में शुरू हो जाएगा। इस आवासीय योजना में विज्ञापन निकलने की तिथि से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फ्लैट लेने के लिए आवेदन के दौरान ही 20 हजार रुपये एडवांस देना होगा।
परिमल आवासीय योजना एक नजर में
21283 वर्ग मीटर- कुल भूखंड क्षेत्र
4000 वर्ग मीटर- प्रस्तावित मल्टीप्लैक्स का क्षेत्र
9683 वर्ग मीटर- ग्रुप हाउसिंग का क्षेत्र
7600 वर्ग मीटर- ओपन एरिया
03- ब्लाक होंगे
11- मंजिल
74.2वर्ग मीटर- फ्लैट का कवर्ड एरिया
89 वर्ग मीटर- फ्लैट का सुपर एरिया
55.84 लाख- फ्लैट की कीमत
264- फ्लैटों की संख्या
तीन ब्लाक में होगी आवासीय योजना, 11 मंजिल का होगा एक ब्लाक
पीडीए नुरुल्लारोड पर 21283 वर्ग मीटर में परिमल आवासीय योजना के तहत 264 फ्लैट तैयार करेगा। इस योजना में तीन ब्लाक होंगे। एक ब्लाक में 11 मंजिल का होगा। एक तल पर आठ फ्लैट बनाया जाएगा। फ्लैटों की संख्या 88 रहेगी। फ्लैटों की कीमत 56 लाख रुपये के आसपास होगी।
जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा : पीडीए चीफ इंजीनियर
पीडीए के चीफ इंजीनियर मनोज कुमार मिश्र कहते हैं कि पीडीए की ओर से संचालित आवासीय योजनाओं में परिमल योजना भी अहम है। कुछ वर्षों से योजना लंबित चल रही थी।
