सिरसा मेजा,प्रयागराज: शिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी की बारात निकाली गई बारात श्री श्रीनाथ बाबा मंदिर सिरसा से अमिलहवा चौराहा से होते हुए पुनः बारात निज निवास श्री श्रीनाथ बाबा मंदिर सिरसा के लिए रवाना हो गई बारात की आगवानी श्री अनिल यादव जी ने किया बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर शिव जी के बारात का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण ये किया, महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया नगर पंचायत सिरसा में महाशिव समिति के द्वारा गाजे-बाजे के साथ शिव बारात की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत नगर पंचायत सिरसा के श्रीनाथ बाबा मंदिर प्रांगण से की गई। शोभायात्रा अमिलिहवा, गुड़हट्टी कपसहाई होते हुए मुख्य बाजार से गुजर रही थी तब सड़क के दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रथ पर सवार भगवान शंकर जिसमें हाथी,घोड़ा डीजे और सुंदर झांकी राधा कृष्ण, शंकर पार्वती,काली, भौरों बाबा आकर्षण का केंद्र बनी रही। ढोल नगाड़े व वाहनों के साथ निकली शोभायात्रा में शंख ध्वनि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभा यात्रा में शामिल शिव भक्त हर हर महादेव का जयघोष कर रहे थे। शोभा का नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी मेजा तुषार दत्त त्यागी, चौकी प्रभारी सिरसा हरीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
अमिलाहवा में शिव जी के बारात का जोरदार स्वागत किया गया
Tuesday, March 01, 2022
0
Tags
