मझवा (मिर्ज़ापुर)। उत्तर प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार के कुशासन,जनविरोधी नीतियों से त्रस्त,पस्त व परेशान हो चुकी है।जनविरोधी नीतियों की पोषित भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए किसान,बेरोजगार युवा, महिलाये,छात्र व व्यापारी पूरी तरह से मन बना चुके हैं।उपरोक्त बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व चुनावी स्टार प्रचारक नरेंद्र सिंह ने मझवां विधानसभा के कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार , महँगाई चरम पर पहुँच चुकी है जिससे आम जन त्रस्त है।कानून व्यवस्था चरमरा गई है, "जनता त्रस्त - नेता मस्त" की कहावत आज स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। श्री सिंह ने कहा कि आज प्रदेश की आम जनता के सर्वमान्य नेता बन चुके सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर आशाभरी निगाहों से लोग देख रहे हैं, और उस तारीख का इंतज़ार पूर्वांचल के सातवें चरण के चुनाव का कर रहे हैं, जब ईवीएम मशीन का बटन दबाकर अपना निर्णय देने के लिये बेताब दिख रहे है।उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा बुरी तरह से परास्त होगी और समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। नरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुके हैं।
सपा प्रत्याशी रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू ने जनता जनार्दन के आशा और विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। तथा जनमानस से मतदान का सहयोग और आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर सर्व श्री बहादुर यादव जिला अध्यक्ष सिगरौली, धन्नजय सिंह,विशाल यादव युवजनसभा जिला उपाध्यक्ष पीयूष सिंह, परमा शंकर यादव, झुरु यादव आदि रहे।

