जिगना (मिर्जापुर) : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं स्टार प्रचारक नरेन्द्र सिंह ने आज छानबे विधानसभा क्षेत्र मे जन सम्पर्क एवं जन संवाद के माध्यम से पार्टी उम्मीदवार कीर्ति कोल के पक्ष मे वोट मांगे।
मिर्जापुर जनपद मे सातवें चरण मे मतदान होना है। जनसंपर्क और जनसंवाद के माध्यम से नरेन्द्र सिंह ने कहा कि अब तक हुए पांच चरणों के मतदान मे भाजपा हार चुकी है। अब बचे दोनों चरणों मे जनता जनार्दन सपा के पक्ष मे भारी मतदान करके हारी हुई भाजपा को हटाना चाहती है।
इस अवसर पर सर्व श्री आशा पाल सिंह, जैनेन्द्र सिंह, राम सिंह, सुरेन्द्र सिंह,रिशु सिंह, शिव शंकर यादव, शिव नारायण विश्व, जोखन राम पाल, आशीष कुमार बिन्द, शिव शंकर सरोज,शिव मनि यादव,नसीव खान, संग्राम बिन्द सहित कई लोग मौजूद रहे।
