सड़क पर रोका, लाखों रुपये लूटा और भाग निकले, प्रयागराज पुलिस ने लुटेरों को किया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सड़क पर रोका, लाखों रुपये लूटा और भाग निकले, प्रयागराज पुलिस ने लुटेरों को किया गिरफ्तार


प्रयागराज,  पिछले दिनों रेडियंट कंपनी के मैनेजर राजेश पटेल से सरेराह तीन लाख 41 हजार रुपये की लूट प्रतापगढ़ के बदमाशों ने की थी। पुलिस और एसओजी टीम ने लूट में शामिल मुखबिर सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ चल रही है, लेकिन अब तक लूटी गई रकम बरामद नहीं हो सकी है।

अब तक की छानबीन में पता चला है कि घटना में कुल छह लोग शामिल थे। इसमें चार प्रतापगढ़ और प्रयागराज शहर के रहने वाले हैं। बदमाशों को कंपनी से जुड़े एक कर्मचारी ने कुछ जानकारी मुहैया कराई थी। इसके बाद ही बदमाशों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा। शिवकुटी के रसूलाबाद मोहल्ले में स्थित रेडियंट कंपनी का मैनेजर राजेश पटेल आठ मार्च की दोपहर अकेले बाइक पर बैग में पैसे लेकर जा रहा था। वीर अब्दुल हमीद गेट के पास रोककर लूटा था

राजेश पटले रसूलाबाद से सिविल लाइंस स्थित बैंक तक पहुंचता, इससे पहले ही बाइक सवार बदमाशों प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर स्थित वीर अब्दुल हमीद द्वार के निकट ओवरटेक कर रोक लिया। फिर धमकी देते हुए बाइक की चाबी निकालकर फेंक दिया और बैग में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला था कि लुटेरे ट्रैफिक चौराहे की तरफ भागे थे। मूलरूप से घूरपुर निवासी राजेश ने पैसे को लुटने से बचाने का प्रयास नहीं किया था, इस आधार पर उसकी भूमिका को भी संदिग्ध माना जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ की पहचान भी हुई, जिसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कई को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि लूट करने वाले बदमाश प्रतापगढ़ के हैं, जिन्हें मंगलवार रात दबोच लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies