करछना में महाशिवरात्रि पर ,भक्ति भाव से जगह-जगह महाप्रसाद का वितरण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

करछना में महाशिवरात्रि पर ,भक्ति भाव से जगह-जगह महाप्रसाद का वितरण

 UPKG News

करछना । महाशिवरात्रि के पर्व पर अरैल स्थित सोमेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में श्रद्धालु लगे रहे। अरैल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

मंगलवार को देवों के देव महादेव यानि भगवान शिव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि है। इस पावन मौके पर सुबह से ही अरैल स्थित सोमेश्वर नाथ मंदिर में भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ भारी संख्या में उमड़ पड़ी है। हर-हर महादेव के जयकारे लग रहे हैं। साथ-साथ जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है। भक्त अपने आराध्य देव को खुश करने के लिए पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक कर रहे हैं। जगह-जगह महाप्रसाद के स्टॉल लगाए गए हैं।

मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों ने बड़े स्तर पर अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए सेवा, सुरक्षा, मार्गदर्शन व महाप्रसाद का वितरण बहुत ही श्रद्धा भाव से जगह-जगह किया जा रहा है। समाजसेवी प्रमोद सिंह के तत्वाधान में महाप्रसाद का वितरण सोमेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को बड़ी ही श्रद्धा भाव से लोगों ने भक्तों की सेवा करते हुए प्रसाद वितरण कराया।

प्रसार पंडाल मे हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो रहा था। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ ही श्रद्धालु कदम ताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस अवसर पर सोनू सिंह, सुशील शुक्ला, विजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, सरदार पतविंदर सिंह, पवन सिंह, प्रमोद सिंह आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies