
हरियाणा से कोल (डामर) लादकर आ रहा ट्रक प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक भी ट्रक के नीचे दब गया और और कोल उसके ऊपर बहता गया। चालक पूरा दिन डामर में ढक गया।
दिन भर चालक उसके नीचे दबा रहा। देर शाम गांव के कुछ लड़कों ने इस घटना को देखा तो तत्काल 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुला ली। गंभीर स्थिति में चालक को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोल लेकर जा रहा था वाराणसी
हरियाणा के गुड़गांव पंचकुला निवासी 40 वर्षीय रामनवाज ट्रक चालक है। वह मंगलवार को ट्रक में कोल लादकर हरियाणा से वाराणसी पहुंचाने जा रहा था। प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर गांव के पास वह ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था तभी ट्रक अनियंत्रित हो गया और चालक लेकर ट्रक लेकर हाईवे किनारे स्थित गड्ढे में जाकर गिरा। दिन भर चालक रामनवाज ट्रक के नीचे दबा रहा और मरणासन्न स्थिति में जा पहुंचा।
108 एंबुलेंस के ईएमटी घनश्याम पायलट सुनील कुमार ने गंभीर रूप से घायल रामनवाज को ले सीएचसी कौड़िहार ले गए जहां से डाक्टरों ने मरीज की गंभीर हालत देखकर एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिर 108 ऐबुलेंस से ही एसआरएन अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
