बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने बिहार में योगी मॉडल लागू करने की मांग की है
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने बिहार में योगी मॉडल लागू करने की मांग की है

 बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने बिहार में योगी मॉडल लागू करने की मांग की है


पटना. पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के पहले आए एग्जिट पोल  ने भाजपा को उत्साहित कर दिया है. बात बिहार की करें तो बिहार में बीजेपी नेताओं के उत्साह में तब और बढ़ोतरी हो गई जब उतर प्रदेश के एग्जिट पोल (UP Exit Poll) में भी भाजपा की सरकार बनती दिख रही है.इसी बीच भाजपा विधायक और फायर ब्रांड नेता हरि भूषण ठाकुर बचौल  ने एक बड़ा बयान दे दिया है.

बीजेपी विधायक बचौल ने कहा कि उतर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम बताता है कि देश में प्रधानमंत्री मोदी जी का और राज्यो में योगी जी का कोई जवाब नहीं है. उतर प्रदेश में प्रधानमंत्री जी का जलवा तो चला ही, योगी मॉडल ने भी जनता पर खूब जादू किया. बीजेपी विधायक ने कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार में भी विकास और लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करने के लिए योगी मॉडल अपनाया जाए. अगर योगी मॉडल बिहार में अपनाया गया तो ना सिर्फ विकास की रफ़्तार तेज होगी बल्कि बिहार में योगी मॉडल की तरह अपराधियों और भ्रष्टाचारियो पर चलाए गए बुल डोजर का खौफ अपराधियों के मनोबल को तोड़ देगा.दरअसल हरिभूषण ठाकुर सिर्फ अकेले भाजपा विधायक नहीं है जो इस तरह के बयान दे रहे हैं बल्कि बिहार सरकार में भाजपा कोटे के मंत्री हों या विधायक, सभी अपनी खुशी छिपा नहीं पा रहे हैं लेकिन परिणाम आने तक सवाल पूछने पर कह रहे है थोड़ा सा धैर्य रखिए. भाजपा विधायक के बिहार में योगी मॉडल की बात पर JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं कि कौन क्या बोलता है, ये मतलब नहीं रखता है. नीतीश मॉडल की चर्चा और प्रशंसा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तक कह चुके है. नीतीश मॉडल में विकास के कई ऐसे कार्य हुए है जिसको कई राज्यों के साथ साथ केंद्र की सरकार ने भी अपनाया है. बिहार में विकास का नीतीश मॉडल ही चलेगा. नीरज ने कहा कि यही मॉडल बिहार को विकास के पथ पर तेजी से आगे ले जा सकता है.

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies