बड़ी खबर :प्रयागराज के मुंडेरा मंडी में है EVM, कोषागार में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई हैं चाबी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बड़ी खबर :प्रयागराज के मुंडेरा मंडी में है EVM, कोषागार में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई हैं चाबी


प्रयागराज (एस के सिंह): वाराणसी में EVM को लेकर शुरू हुए बवाल के बाद पूरे प्रदेश के मतगणना स्थलों पर सपाईयों की भारी भीड़ पहुंच गई। सपा का कहना है प्रशासन के लोग EVM में फेरबदल कर रहे हैं। प्रयागराज में भी सपा के लोग रात में ही मुंडेरा पहुंच गए थे जहां EVM रखी गई है। जबकि हकीकत यह है कि EVM में छेड़छाड़ करना बहुत ही असंभव काम है। EVM काे अति सुरक्षित विशेष विदेशी तालों में कैद कर रखा गया है। खास बात तो यह कि तालों को सील करके उसकी चाबी कोषागार में CCTV और विशेष सुरक्षा बल की निगरानी में रखी गई है।

गोली मारने का होता है अधिकार

EVM को जिस स्ट्रांग रूम में रखा गया है उसके ताले को विधिवत सील किया जाता है। कई तालों के अंदर इस EVM को रखा गया है। इसकी चाबी कोषागार में रखी गई है। इसकी चाबी की रखवाली में विशेष सुरक्षा बल मुस्तैद रहती है। यदि यहां से कोई चाबी लेना चाहे तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को इतना अधिकार दिया गया है कि वह मौके पर ही गोली मार सकता है।

डुप्लीकेट चाबी बनवाना असंभव

स्ट्रांग रूम यानी जहां पर EVM रखा गया है वह ताला विदेश से मंंगाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसकी डुप्लीकेट चाबी बनवाना कोई आसान काम नहीं होता। यह चाबी मतगणना के दिन यानी 10 मार्च को बिल्कुल सुबह ही कोषागार के विशेष कक्ष से निकाली जाएगी। चाबी निकालते समय जिले के कई अफसर व पुलिस फोर्स भी मौजूद रहती है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies