आलू की बेहतर पैदावार और होली पर मांग के कारण किसानों में उत्साह बढ़ा हुआ है।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आलू की बेहतर पैदावार और होली पर मांग के कारण किसानों में उत्साह बढ़ा हुआ है।


प्रयागराज, (एस के सिंह): होली का त्‍योहार निकट है। ऐसे में चिप्‍स, पापड़ आदि आलू के सामान घर-घर बनते हैं। इसीलिए इन दिनों आलू की मांग भी बढ़ गई है। आलम यह है कि किसानों को बाजार नहीं जाना पड़ रहा। व्‍यापारी खेतों से ही उनसे आलू खरीद कर ले जा रहे हैं। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। परिवार समेत किसान आलू की खोदाई में जुटे हुए हैं।
आलू का प्रति कुंतल रेट
जनवरी में लगातार हुई बारिश के बावजूद आलू की बेहतर पैदावार से किसानों में उत्साह बढ़ा हुआ है। होली निकट होने से आलू की खपत और मांग बढ़ी हुई है। इस समय आलू की कीमत 1300 रुपये से 1500 रुपये कुंतल में बिक रही है। आलू खरीदने के लिए व्यापारी खेती में ही पहुंच रहे हैं। कुछ किसान आलू बेचने बजाय कोल्ड स्टोर में रख रहे हैं। इनको उम्मीद है कि आलू की कीमत में होली के बाद तेजी आ सकता है। प्रयागराज में 23 हजार हेक्‍टेयर क्षेत्र में आलू की खेती
प्रयागराज जिले में आलू की खेती लगभग 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होती है। सबसे अधिक गंगापार में लगभग 18 हजार हेक्टेयर मं आलू की खेती की जाती है। सात हजार से अधिक किसान जिले में आलू की खेती कर बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं। आलू की खेती करने वाले गोहरी के किसान राम मोहन पटेल, सुंदर लाल मौर्या ने बताया कि जनवरी में लगातार बारिश होने से परेशान हो गए थे कि आलू की पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हालांकिअच्‍छी पैदावार हो रही है। खाद का प्रयोग करने से बेहतर उपज
उद्यान विभाग के अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि किसानों ने इस बार बड़ी संख्या में जैविक खाद का प्रयोग किया है। इस कारण से आलू में रोग कम लगा और बेहतर उपज भी हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक लाभ भी होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies