प्रयागराज में एक और हत्‍या, मेडिकल कालेज में वार्डब्‍वाय को गला रेत कर मार डाला गया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में एक और हत्‍या, मेडिकल कालेज में वार्डब्‍वाय को गला रेत कर मार डाला गया




प्रयागराज,  प्रयागराज में एक और हत्‍या हो गई। शहर के जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज परिसर में शनिवार रात वार्डब्‍वाय संजय पटेल की गला रेत कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन संजय पटेल जिसके साथ नवाबगंज से यहां आया था और उसके साथ होली पर शराब पी थी उस शख्स की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस कालेज के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मेडिकल कालेज परिसर की कालोनी के कमरा नंबर चार में रहता था संजय
वार्डब्‍वाय संजय पटेल के पिता रामराज की मौत हो चुकी है। वह नवाबगंज के सारीतारा गांव का मूल निवासी था। उसकी ससुराल फाफामऊ में है। बताया जाता है कि संजय मेडिकल कालेज परिसर के अंदर कालोनी में कमरा नंबर चार में रहता था। यहीं पर पत्नी और बच्चे भी थे। पत्‍नी बच्‍चे के साथ 15 मार्च को होली मनाने के लिए अपने मायके चली गई थी। रिश्‍तेदार के साथ रात में शराब का सेवन किया था
पत्‍नी के मायके जाने के बाद संजय होली मनाने के लिए रिश्तेदार के साथ वापस यहीं आया। फिर सबने शराब पी। रिश्तेदार संजय को कमरे को छोड़कर चला गया। रविवार सुबह कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई तो खलबली मच गयी। सीओ अजीत चौहान का कहना है पूछताछ की जा रही है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies