प्रतापगढ़ रेलवे स्‍टेशन के निकट शौचालय में महिला से दुष्कर्म, फरार आराेपित के भाइयों को पुलिस ने पकड़ा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रतापगढ़ रेलवे स्‍टेशन के निकट शौचालय में महिला से दुष्कर्म, फरार आराेपित के भाइयों को पुलिस ने पकड़ा



प्रयागराज: यूपी के प्रतापगढ़ जनपद में महिला से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। शहर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित शौचालय में महिला से एक युवक ने दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर वहां जमकर हंगामा हुआ। हालांकि दुष्‍कर्म के बाद आरोपित युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस तहरीर लेकर आरोपित की तलाश कर रही है। फिलहाल वह अभी पकड़ में नहीं आ सका है। दुष्कर्म करने के आरोपित की पुलिस ने पहचान कर ली है। आरोपित शुभम मोदनवाल उर्फ अन्ना जो रेलवे स्टेशन के निकट का रहने वाला है, उसके विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित घर से फरार है। पुलिस ने आरोपित के दो भाइयों को हिरासत में लिया है। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
प्रतापगढ़ की महिला पति के साथ अहमदाबाद जा रही थी प्रतापगढ़ में अंतू क्षेत्र की एक महिला को अहमदाबाद जाना था। वह अपने पति के साथ शुक्रवार की देर रात रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उन्‍हें वहां से प्रयागराज जाना था। प्रयागराज से अहमदाबाद के लिए ट्रेन पकडऩी थी। शनिवार को भोर में करीब चार बजे उसका पति नाश्ता व खाने का सामान लेने के लिए गया था। महिला स्टेशन के पास स्थित शौचालय में शौच के लिए चली गई। महिला को शौचालय में घुसते देख पास का रहने वाला एक युवक अंदर घुस गया। इसके बाद उसने शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद करके महिला से दुष्कर्म किया। किसी तरह उससे बचकर महिला बाहर निकली और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर महिला का पति सहित आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।
पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है
वहां जुटे लोगों ने आरोपित युवक को पकडऩे का प्रयास किया तो वह धक्का देकर भाग निकला। सूचना पाकर वहां कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी और महिला थाने की प्रभारी ने छानबीन की। भुक्‍तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार करने का पुलिस प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies