प्रयागराज (एस के सिंह): प्रयागराज में बड़ी बगिया मोहल्ले में रहने वाले (26) लेबर कान्ट्रैक्टर सत्याश्रय मौर्य की बुधवार को फंदे पर लटकता शव मिला था। पुलिस ने घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात बताई थी, पर अब छोटे भाई ने इस आत्महत्या नहीं हत्या बताते हुए गुरुवार शाम कर्नलगंज में तहरीर दी है। तहरीर में छोटे भाई दिव्यांश मौर्या ने बड़े भाई को मारकर लटकाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की है।
बेड पर था पैर, फंदे पर कैसे लटका
पुलिस के मुताबिक, सत्याश्रय बड़ी बगिया निवासी अखिलेश सिंह के मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। होली पर पत्नी अपने मायके सूरत (गुजरात) चली गई थी। करीब दो दिन पहले सत्याश्रय गमछे का फंदा बनाकर फंखे के चुल्ले से लटक गया।
बुधवार सुबह मकान के निचले हिस्से में रहने वाले कुछ छात्र होली मनाकर घर से लौटे तो घटना की जानकारी हुई। खबर पाकर पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। वहीं शव पंखे से तो लटक रहा था, पर उसका पांव पूरी तरह से बेड को छू रहा था।
इसी सब बिन्दुओं को देखते हुए आज मृतक के छोटे भाई दिव्यांश मौर्या ने तहरीर दी है कि उसके भाई का मर्डर किया गया है। तहरीर में लिखाा है कि जब मैंने अपने बड़े भाई को फोन किया तो उनका फाेन नहीं रिसीव होने के कारण जब उनके घर बड़ी बगिया गये तो वहां पर बड़े भाई का शव पंखे से लटका हुआ है। वो मर चुके थे, दिव्यांश ने आरोप लगाया कि उन्हें मारकर लटकाया गया है।
