प्रयागराज : होली खेलने के दौरान हुए विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां, दो की मौत, दो घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज : होली खेलने के दौरान हुए विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां, दो की मौत, दो घायल



UPKG News











प्रयागराज: खुल्दाबाद के लकड़मंडी में होली के दूसरे दिन
 शराब के नशे में मुहल्ले के ही दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान गोली लगने से दुर्गेश सिंह (42) पुत्र राम सिंह सेक्टर संयोजक भाजपा और विनोद पुत्र रामलखन निवासीगण निहालपुर लकड़ मंडी की मौत हो गई। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लकड़मंडी में होली खेलने के दौरान पड़ोसियों के बीच आपस में हुए विवाद के बाद हुई फायरिंग में गोली लगने से भाजपा नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई। छर्रा लगने से दो लोग घायल भी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
खुल्दाबाद के लकड़मंडी में होली के दूसरे दिन शराब के नशे में मुहल्ले के ही दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों से हुई फायरिंग में इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष के दुर्गेश चौहान (42) पुत्र राम सिंह चौहान सेक्टर संयोजक भाजपा और दूसरे पक्ष से विनोद चौहान पुत्र रामलखन चौहान निवासीगण निहालपुर लकड़ मंडी की मौत हो गई। छर्रा लगने से चिंटू सिंह पुत्र राजेंद्र और उसकी बुआ को भी गोली लग गई है। दोनों का उपचार एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। क्या कहते हैं एसएसपी
एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच किसी रंजिश की बात अब तक प्रकाश में नहीं आई है। तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies