जेईई मेन 2022 और बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल क्लैश होने से काफी परेशानी हो सकती है
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जेईई मेन 2022 और बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल क्लैश होने से काफी परेशानी हो सकती है


नई दिल्ली (JEE Main 2022, Board Exams 2022, jeemain.nta.nic.in). अभी तक जेईई परीक्षा (JEE Exam) यानी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination) का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है (JEE Main 2022 Schedule). हर साल यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है. इसके जरिए छात्रों को देश के नामी-गिरामी इंजीनियरिंग संस्थानों (Engineering Institute) में एडमिशन हासिल करने का मौका मिलता है.साल 2021 में जेईई मेन परीक्षा (JEE Main Exam) का पहला सत्र फरवरी में आयोजित किया गया था. लेकिन इस साल एनटीए ने अभी तक जेईई मेन परीक्षा (JEE Main Exam 2022) के संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की है. इस स्थिति में छात्र काफी परेशान हैं. खासतौर पर वे छात्र, जिन्हें जेईई मेन परीक्षा और बोर्ड परीक्षा 2022 (Board Exams 2022), दोनों में शामिल होना है. अगर दोनों परीक्षाएं एक साथ आयोजित होती हैं तो छात्रों का एक अटेंप्ट खराब होना तय है.आखिर कब होगी जेईई मेन परीक्षा?
इस साल जेईई मेन परीक्षा (JEE Main Exam) के लिए छात्रों को दो अटेंप्ट दिए जाएंगे. पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए छात्रों को जेईई परीक्षा (JEE Exam) में शामिल होने के लिए चार अटेंप्ट दिए गए थे. छात्र उनमें से किसी भी अटेंप्ट में या सभी अटेंप्ट में बैठ सकते थे. लेकिन अब कोरोना मामलों में गिरावट को देखते हुए छात्रों को सिर्फ 2 अटेंप्ट दिए जा रहे हैं. घबरा रहे हैं बोर्ड परीक्षा के छात्र
जेईई मेन परीक्षा 2022 (JEE Main Exam 2022) में बैठने वाले ज्यादातर छात्र जेईई परीक्षा के साथ ही बोर्ड परीक्षा (Board Exams 2022) में भी शामिल होंगे. ऐसे में वे घबरा रहे हैं कि कहीं दोनों परीक्षाओं का शेड्यूल आपस में क्लैश न हो जाएं. अगर ऐसा होता है तो उनके लिए काफी मुसीबत हो जाएगी. वे अपनी दोनों परीक्षाओं में कॉन्संट्रेट नहीं कर पाएंगे.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies