साधू बाबा हत्याकांड का 12 घण्टे में खुलासा करते हुए 1हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल कुल्हाडी बरामदः
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

साधू बाबा हत्याकांड का 12 घण्टे में खुलासा करते हुए 1हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल कुल्हाडी बरामदः

 सहारनपुर: अवगत कारना है कि दिनांक 12-03-22 को थाना मिर्जापुर क्षेत्र में नांगा बाबा (नाम पता नामालूम) की हत्या कर शव को जलाने की घटना* में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशो के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मिर्जापुर श्री अजय कुमार श्रोतिया के कुशल नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर नांगा बाबा (नाम पता नामालूम) हत्याकांड का 12 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए वांछित अपराधी *प्रवेश गिरि पुत्र महेन्द्र पाल निवासी ग्राम कलावड थाना छप्पर जिला यमुनानगर (हरियाणा) सम्बन्धित मु0अ0स0 63/2022 धारा 302/201 भा0द0वि0 को दिनांक 12.03.2022 को समय करीब 14.50 बजे ग्राम कासमपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाडी बरामद की गयी। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-प्रवेश गिरि पुत्र महेन्द्र पाल निवासी ग्राम कलावड थाना छप्पर जिला यमुनानगर (हरियाणा)
बरामदगी का विवरणः-
1-आलाकत्ल कुल्हाडी बरामद 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम:-
1-प्र0नि0 श्री अजय कुमार श्रोतिया थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर।
2-व0उ0नि0 श्री ओमेन्द्र सिंह थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
3-उ0नि0 श्री असगर अली थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
4-का0 1448 मोहित कुमार थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर ।
5-रि0का0 2598 पुष्पेन्द्र सिंह थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies