उपकारागार देवबन्द पर तैनात जेलर पर फायरिंग करनें वाले 5 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार:-
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उपकारागार देवबन्द पर तैनात जेलर पर फायरिंग करनें वाले 5 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार:-


  

   सहारनपुर:  दिनांक 12/03/2022 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर व  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी देवबन्द महोदय के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो/वारण्टी व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना देवबन्द पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपकारागार देवबन्द पर तैनात जेलर, श्री रीवन सिंह के ऊपर हुई फायरिंग की घटना का सफल अनावरण किया गया था जिसमें से 05 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। उक्त घटना के सम्बन्ध में अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना देवबन्द पर मु0अ0स0-134/22 धारा 147/148/149/307/504 भादवि व मु0अ0सं0-135/22 धारा 147/148/149/ 307भा.द.वि का अभियोग पंजीकृत है जिसमें शेष वांछित अभियुक्तगणो (1) कुनाल पुत्र लोकेश (2) दीपक उर्फ सन्नू पुत्र सोमपाल (3) विक्रान्त पुत्र रमनपाल (4) परमजीत पुत्र सुरेश निवासी (5) अभिषेक पुत्र सक्टू समस्त निवासीगण ग्राम जखवाला थाना देवबन्द सहारनपुर को दिनांक 12/03/2022 को रणखण्डी फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।  
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणो का नाम व पता:–
1- कुनाल पुत्र लोकेश निवासी ग्राम जखवाला थाना देवबन्द जिला सहारनपुर 
2. दीपक उर्फ सन्नू पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम जखवाला थाना देवबन्द जिला सहारनपुर 
3. विक्रान्त पुत्र रमनपाल निवासी ग्राम जखवाला थाना देवबन्द सहारनपुर
4- परमजीत पुत्र सुरेश निवासी ग्राम जखवाला थाना देवबन्द सहारनपुर
5- अभिषेक पुत्र सक्टू निवासी ग्राम जखवाला थाना देवबन्द सहारनपुर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम:–
1- प्रभारी निरीक्षक श्री प्रभाकर कैन्तुरा थाना देवबन्द सहारनपुर
2- उ0नि0 विपिन कुमार त्यागी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर
3- उ0नि0 आनन्द पोसवाल थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर
4- कां0 1323 कुलदीप सिंह थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर
5- कां0 162 रणजीत सिंह थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर
6- कां0 1606 दीपक कुमार थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies