कानपुर में SP प्रत्याशी के बिगड़े बोल, कहा- मेरी पत्नी सुंदर और मैं रोज कांड करता हूं!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कानपुर में SP प्रत्याशी के बिगड़े बोल, कहा- मेरी पत्नी सुंदर और मैं रोज कांड करता हूं!

कानपुर. यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में इसबार अलग-अलग रंग प्रत्याशियों के देखने को मिल रहे हैं. इसी कड़ी में कानपुर (Kanpur) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एक प्रत्याशी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें वह रामचरित मानस के अध्याय सुंदरकाड का मजाक बना रहे हैं. कानपुर के आर्यनगर से एसपी प्रत्याशी और विधायक अमिताभ बाजपेयी ने सुंदरकांड का मजाक बनाते हुए कहा कि उनकी पत्नी सुंदर है और वह रोज कांड करते हैं. फिलहाल एसपी नेता का वायरल तेजी से वायरल हो रहा है और UPKG News वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.वीडियो गुरुवार देर शाम का बताया जा रहा है, जब वो बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ प्रचार कर रहे थे. वीडियो में वो कहते दिख रहे है कि आज मेरी शादी की वर्षगांठ है. इस मौके पर सुंदर कांड करवाया तो मेरे मित्र पूछने लगे कि सुंदर कांड क्यों करवाया. कहीं घूमने-फिरने जाते. सपा विधायक ने कहा कि मैंने मित्रों से बाेला कि मेरी पत्नी सुंदर है और मैं कांड करता रहता हूं. इसलिए मैंने सुंदर कांड करवाया है .यहां पर विधायक समर्थकों से बातचीत भी कर रहे हैं. विधायक अपने समर्थक से कह रहे हैं कि आपकी पत्नी भी खूबसूरत है. हालांकि, मैंने उन्हें गौर से नहीं देखा है. वायरल वीडियो होने के बाद जब इस संबंध में जब सपा प्रत्याशी और विधायक अमिताभ वाजपेयी से पूछा तो उन्होंने कहा कि कुत्सित मानसिकता के लोग मेरा बयान तोड़-मरोड़ रहे हैं. कांड से मतलब है कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर जगह झगड़ा करता रहता हूं. उन्होंने कहा कि धर्म में मेरा विश्वास है और मैंने कभी मजाक नहीं किया. मैंने किसी के धर्म या किसी की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया. एसपी विधायक और प्रत्याशी सीधे तौर पर अपने बयान के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया और कहा कि बीजेपी न तो विकास पर चर्चा कर सकती है और न ही महिलाओं का सम्मान कर सकती है.
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies