थालापति विजय (Thalapathy Vijay) साउथ के सबसे महंगे सुपरस्टार्स में से एक हैं और मास्टर के बाद देशभर में उनकी लोकप्रियता बढ़ गई है. जल्द ही वे बीस्ट में पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं. फिलहाल वे वोट डालने को लेकर चर्चा में हैं जहां पर उन्हें भारी भीड़ का सामना करना पडा. दरअसल, अभिनेता चेन्नई में 19 फरवरी को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपना वोट डालने पहुंचे तो तमाम लोगों ने उन्हें लिया. जैसे ही अभिनेता मतदान करने के लिए वोटिंग बूथ पर आए तो उन्हें कैमरों में कैप्चर करने के लिए मीडिया की भारी भीड़ जमा हो गई और इससे आम जनता को असुविधा हुई. यह देखते ही विजय तुरंत भीड़ के बीच आए और हाथ जोड़कर माफी मांगी.वायरल हो रहा विजय का वीडियो
थालापति विजय (thalapathy vijay Twitter) का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे भीड़ के बीच आम जन से हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं. यूं तो वे अपने अभिनय के जरिए लोगों का दिल जीतते हैं लेकिन इस क्लिक में उनका नम्र व्यवहार हर किसी को उनका मुरीद बना रहा है. मालूम हो कि आम तौर पर जब कोई सेलिब्रिटी भीड़ के बीच फंसता है तो चिल्लाता है या गुस्सा जाहिर करता है जबकि विजय हाथ जोड़ते हुए दिखे.सोशल मीडिया पर छा गईं विजय की वोटिंग वाली तस्वीरें
वायरल हो रहे वीडियो के साथ विजय की वोट डालते समय की कुछ तस्वीरें (thalapathy vijay Pics) भी ट्विटर पर सामने आई हैं जिसमें उन्हें विनम्र देखा जा सकता है. मतदान के लिए जाते समय अभिनेता ने जींस के साथ एक भूरे रंग की शर्ट पहनी. वोटिंग के दौरान उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और लोग इन्हें खूब शेयर कर रहे हैं.
