यूपी विधानसभा चुनाव में रूस-यूक्रेन युद्ध की एंट्री, जयंत चौधरी ने PM नरेंद्र मोदी को दी ये नसीहत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूपी विधानसभा चुनाव में रूस-यूक्रेन युद्ध की एंट्री, जयंत चौधरी ने PM नरेंद्र मोदी को दी ये नसीहत


लखनऊ. रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग (Russia-Ukraine War) के बीच एक बार फिर दुनिया तीसरे विश्व युद्ध (Third World War) के मुहाने पर खड़ी है. वैसे तो रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है और भारत अभी भी तटस्थ खड़ा है, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) में इस युद्ध की एंट्री हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान इस युद्ध को लेकर इशारों ही इशारों में कहा था कि देश को मुश्किल समय का सामना कर पड़ सकता है. अब राष्ट्रिय लोकदल के अध्यक्ष और चुनाव में समाजवादी पार्टी के सहयोगी जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो जाएगी. लिहाजा जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री को नसीहत दी है कि खर्च पर लगाम लगाया जाए.जयंत चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद जब पेट्रोल-डीज़ल के भाव सीधा 10 रुपय बढ़ाए जाएंगे, तब जो परिस्थिति बनेंगी, उसकी योजना आज बननी चाहिए. मोदी सरकार को तेल पर शुल्क घटाने पड़ेंगे. साथ ही बजट में जो विकास के लक्ष्य रखे हैं, वो संभव नहीं… व्यय पर लगाम लगाना आवश्यक है!!” एक अन्य ट्वीट में जयंत चौधरी ने लिखा, ” ”रूस-यूक्रेन टकराव और इसका क्रूड और अन्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर होने वाले असर को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को वृद्धि अनुमान, मुद्रास्फीति और ब्याज दरों पर रुख की समीक्षा करनी चाहिए. भारत सरकार को व्यर्थ के खर्चे (सेंट्रल विस्टा) को रोककर तेल उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए.’यूक्रेन ने भारत से लगाई मदद की गुहार

दरअसल रूस द्वारा यूक्रेन के हमले के बाद ही मॉस्को शेयर मार्किट में 45 फीसदी की गिरावट देखि पड़ी. इस संघर्ष का असर भारत समेत तमाम शेयर मार्किट पर देखने को मिल रहा है. इस बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मादा की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि विश्व में शांति सिर्फ पीएम मोदी ही ला सकते हैं. यूक्रेन के राजदूत ने भारत से गुहार लगाई है कि वह रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बात करें और दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के संकट से बाहर निकाले.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies