यूपीटीईटी 2021 को लेकर बड़ा अपडेट, आंसर की और रिजल्ट जारी होने में लग सकता है समय
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूपीटीईटी 2021 को लेकर बड़ा अपडेट, आंसर की और रिजल्ट जारी होने में लग सकता है समय


UPTET Result 2021, UPTET Answer Key 2021, UPTET 2021 Latest Update: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, UPTET की फाइनल आंसर की (UPTET Answer Key 2021) 23 फरवरी को जारी नहीं की जा सकी. जिसके बाद 25 फरवरी को रिजल्ट (UPTET Result 2021) जारी होने की संभावना भी कम ही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन से रिजल्ट (UPTET Result 2021) जारी करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी. ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि फाइनल आंसर की (UPTET Answer Key 2021) विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद ही जारी की जा सकेगी.गौरतलब है कि UPTET परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को प्रदेश भर में किया गया था. जिसमें लगभग 18 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे.

इससे पहले UPTET की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी. जिस पर तकरीबन 3,000 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं. जिसमें प्रारंभिक स्तर की परीक्षा में 54 प्रश्नों के लिए जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 44 प्रश्नों के खिलाफ आपत्तियां प्राप्त हुई हैं. आपत्तियों के अध्ययन के बाद अब फाइनल आंसर की एवं रिजल्ट जारी किया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies