NTPC मेजा मे स्वच्छता जागरुकता के लिए हुआ कार्यक्रम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

NTPC मेजा मे स्वच्छता जागरुकता के लिए हुआ कार्यक्रम


 
मेजा प्रयागराज : रोड मेजा ऊर्जा निगम ने अपने नैगमिक सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लाला जंगीलाल इंटर कॉलेज में किशोरी क्षात्राओं
के लिए “स्वच्छता संवाद एवं महिला स्वच्छता सामग्री (किट) वितरण” पर एक कार्यक्रम आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा अनुराधा शर्मा ने की। कार्यक्रम में आरोग्यम अस्पताल की डाक्टर अजीता ने किशोरियों के साथ मासिक धर्म स्वच्छता और उसासे जुड़ी समस्याओ के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए श्रीमती. अनुराधा शर्मा ने कहा मासिक धर्म और उनसे जुड़ी वर्जनाओं खुल कर बात करनी चाहिए ताकि
हमारा समाज विशेषकर महिलाएं और किशोरियाँ अधिक से अधिक जागरूक हो सके। उन्होने कहा कि महिलाएं आज घर की
चार दिवारी तक सीमित न होकर कार्य क्षेत्र में भी अपनी सहभागिता दे रही है अतः उनका स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली किशोरियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और अपराजिता महिला समाज के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्षा सुजाता साबत व अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies