दिल्ली के डिप्टी CM आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आ रहे प्रयागराज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दिल्ली के डिप्टी CM आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आ रहे प्रयागराज

 UPKG News

 

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया बुधवार को प्रयागराज आ रहे हैं। AAP (आम आदमी पार्टी) के प्रत्याशियों के समर्थन में यहां रोड शो करेंगे। शहर उत्तरी के प्रत्याशी संजीव कुमार मिश्रा और दक्षिणी के प्रत्याशी डॉ. अल्ताफ समेत अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में यहां आ रहे हैं।

मनीष सिसोदिया को रोड शो आज सुबह 11 बजे दारागंज गल्ला मंडी, धोबीघाट से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए शुरू होगा।

बालसन चौराहे पर मुनि भरद्वाज की प्रतिमा को माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे | शाम को चार बजे अरैल चौराहा नैनी, शाम छह बजे हटिया गोलघर चौराहा और रात आठ बजे ग्रीन मार्केट करेली में जनसभा करेंगे।

25 को राज्यसभा सदस्य संजय सिंह आएंगे

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह 25 फरवरी प्रयागराज आएंगे। वह शहर दक्षिणी में पदयात्रा करेंगे। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन 24 फरवरी को शहर दक्षिणी में नुक्कड़ सभा करेंगे। पार्टी के बड़े नेताओं के प्रयागराज आगमन की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं।

सिने स्टार जैकलीन कांग्रेस के लिए करेंगी रोड शो

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन बुधवार को संगमनगरी में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने के लिए आ रही हैं। वह कांग्रेस से शहर पश्चिमी के प्रत्याशी तस्लीमुद्दीन के समर्थन में रोड शो करेंगी और कुछ स्थानों पर जनसभा में भी शामिल होंगी। रोड शो में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies