प्रयागराज के 24 प्रत्याशी ऐसे जो व्यय प्रेक्षकों के समक्ष नहीं हो रहे उपस्थित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज के 24 प्रत्याशी ऐसे जो व्यय प्रेक्षकों के समक्ष नहीं हो रहे उपस्थित

 UPKG News

प्रयागराज में 27 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है। यहां एक तरफ प्रत्याशी रात दिन अपने प्रचार प्रसार में जुटे हैं तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयाेग की टीम उनकी निगरानी में लगी है। प्रयागराज में 11 प्रेक्षक डेरा डाले हुए हैं जो सिर्फ प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर डाले हैं। यहां चुनावी मैदान में 169 प्रत्याशी हैं, जिसमें 24 प्रत्याशी ऐसे हैं जो व्यय प्रेक्षक के सामने अपने खर्चे का लेखा जोखा नहीं प्रस्तुत कर रहे हैं।

ऐसे प्रत्याशियों पर नकेल कसने की तैयारी हो रही है। प्रचार के लिए जिन गाड़ियों की अनुमति दी गई है वह निरस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केके वाजपेयी ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को व्यय लेखा प्रस्तुत करना होता है लेकिन अभी तक 145 प्रत्याशियों ने ही व्यय लेखा प्रस्तुत किया है।

यह प्रत्याशी जो नहीं दे रहे हैं खर्चे का विवरण

करछना विधानसभा सीटी से चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अजती कुमार।

प्रतापपुर सीट से शिवसेना के घनश्याम, जनाधार शक्ति पार्टी के विनोद कुमार, भारत वैभव पार्टी के सुजीत कुमार, निर्दल रमेश चंद्र और निर्दल प्रत्याशी के रूप में किन्नर हीरामणी।

फूलपुर से निर्दल प्रत्याशी श्याम सुंदर पाल और भानुप्रताप।

सोरांव से लोक समाज पार्टी के राकेश कुमार और AIMIM के प्रत्याशी सीताराम।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies