आपका चाहिए आशीर्वाद, करछना से कांग्रेस प्रत्याशी रिंकी पटेल का चुनाव प्रचार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आपका चाहिए आशीर्वाद, करछना से कांग्रेस प्रत्याशी रिंकी पटेल का चुनाव प्रचार

प्रयागराज, करछना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रिंकी पटेल इस वक्त चुनावी मैदान में कूद चुकी हैं। वह पांच वाहनों के काफिले के साथ विभिन्न गांवों में मतदाताओं से वार्ता कर रहीं हैं। लोगों से समस्याएं जानने का प्रयास कर रही हैं। बाकायदा इन समस्याओं को डायरी में नोट कर रही हैं। आश्वस्त भी कर रही हैं कि जीत का सेहरा सजते ही एक-एक कर सभी समस्याओं के मकड़जाल तोड़ दूंगी।सुबह पांच बजे से शुरू हो गई चुनावी दौड़भाग
कांग्रेस प्रत्याशी रिंकी की सुबह पांच बजे होती है। दिनचर्या से निपटने के बाद स्नान-ध्यान फिर पूजा करती हैं। इसके बाद नाश्ते में पूड़ी-सब्जी लिया। फिर वह पति सुनील पटेल और समर्थकों के साथ पहुंचती हैं बादलगंज स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय। यहां कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करती हैं। पहले से तय रोडमैप देखने के बाद वह अगले पड़ाव की तरफ रवाना होती हैं। शनिवार को सबसे पहले वह पहुंची विधानसभा क्षेत्र के मुंगलहा गांव। यहां व्हीलचेयर पर बैठी बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम पूछती हैं। इसके बाद उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराती हैं।रिंकी पटेल कहती हैं। माई, दीदी ने भेजा है। आपकी सेवा करना है। मुस्कुराकर कहती हैं कुछ सुनना नहीं है बस 27 को आशीर्वाद देना। फिर हम आपकी सेवा में जुटेंगे। इसके बाद काफिला पहुंचता है डीहा, बेंदौ, मुंगारा, चुप्पेपुर, पनदेवरा और भीरपुर। यहां काफिला पहुंचते ही उनके साथ मौजूद शीला पटेल, उमा देवी, काजल, प्रियंका, सोनम, कमलेश, अंजुमन, हरीलाल, जियालाल, राजेश पटेल और सत्या सिंह लोगों को पंफलेट पकड़ाते हैं। साथ ही उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करते हैं। दिनभर गांव-गांव जनसंपर्क का यह सिलसिला जारी रहा। रिंक रात नौ बजे ही घर पहुंचती हैं। यहां भी चुनावी रणनीति बनाती हैं। 12 बजे वह सोने जाती हैं।क्यों चुनें आपको

1. न्याय पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवा केंद्रों की स्थापना कराऊंगी।

2. बेसहारा पशुओं से किसानाें को निजात दिलाने का प्रयास रहेगा।

3. सड़कों का निर्माण कराने के साथ बिजली-पानी की समस्या दूर कराएंगे।

4. आसपास के घाटों पर विद्युत शवदाहगृह बनवाया जाएगा।

5. बालिकाओं के लिए राजकीय इंटर कालेज की स्थापना कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies